अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी थिंकटैंक ने 2017 में ईरान की कामयाबियों की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब की बचकाना हरकतों से ईरान को क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने का अवसर मिला और उसने अपने को और मज़बूत कर लिया है।
अमेरिकन थिंकटैंक ने 2017 की 7 बड़ी बातों का वर्णन किया है जिसमें एक बड़ी बात मध्यपूर्व में ईरान का प्रभाव है। उसका कहना है कि 2017 में ईरान ने जो कामयाबियां हासिल की हैं उनमें से महत्वपूर्ण सीरिया में बश्शार असद का सत्ता में बाकी रहना जबकि अमेरिका, सऊदी और इस्राईल सहित दुनिया के अधिकतर देश उसे हटाना चाह रहे थे। सीरिया और इराक से आईएस का अंत, लेबनान संकट में हरीरी का सऊदी दवाब के बावजूद अपना इस्तीफा वापस ले लेना, कुर्दिस्तान में इस्राईल की इच्छाओं की मिट्टी में मिल जाना और यमन में सऊदी अरब की बमबारी के बावजूद हौसियों का प्रतिरोध और जवाब में रियाज पर मिसाइल हमला वह बड़ी कामयाबियां हैं जिसने ईरान के प्रभाव को क्षेत्र में कई गुना बढ़ा दिया है।
25 दिसंबर 2017 - 03:30
समाचार कोड: 874057
2017 में ईरान ने जो कामयाबियां हासिल की हैं उनमें से महत्वपूर्ण सीरिया में बश्शार असद का सत्ता में बाकी रहना जबकि अमेरिका, सऊदी और इस्राईल सहित दुनिया के अधिकतर देश उसे हटाना चाह रहे थे.................