21 दिसंबर 2017 - 11:41
ईरान ने अमेरिका के विरूद्ध सुरक्षा परिषद में दर्ज करवाया विरोध।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिकी महिला प्रतिनिधि के आरोप को संगीन, उत्तेजक और ख़तरनाक बताते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे मनगढ़त आरोपों के द्वारा यमन पर अपने ज़ुल्म को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के पिछले दिनों होने वाली बैठक में इस्लामी राष्ट्र ईरान ने अमेरिका के निराधार आरोप पर अपना विरोध दर्ज करवाया है।
 ज्ञात रहे कि ईरान के विदेश मंत्री ईरान, तुर्की और आज़रबाईजान की पांचवी त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए पिछली रात बाकू के दौरे पर पहुंच गए हैं।
जवाद ज़रीफ ने कहा कि ईरान विरोधी अमेरिकी आरोप को संयुक्त राष्ट्र के सामने उठाया गया है, और हम त्रिपक्षीय बैठक में भी इस बारे में बात करेंगे।
उन्होंने संयुक्त राष्ट् में अमेरिकी महिला प्रतिनिधि के आरोप को संगीन, उत्तेजक और ख़तरनाक बताते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे मनगढ़त आरोपों द्वारा यमन पर अपने ज़ुल्म को छुपाने की कोशिश कर रहा है।
 ज्ञात रहे की अमेरिकी महिला प्रतिनिधि निकी हेली ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट् में ईरान पर सिक्योरिटी काउंसिल की उलंघ्न का आरोप लगया था।