20 दिसंबर 2017 - 12:13
तेहरान में स्विज़रलैंड के राजदूत की विदेश मंत्रालय में तलबी

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अमेरिका और यमन के बारे में अंतर्राष्ट्रीय संगठन की ख़िलाफ़वर्ज़ी कर रही है। और इस सिलसिले में वह विश्व बिरादरी को जवाब देने के बजाय क्षेत्र में अक्रामक देशों का सहयोग, एवं उनके दूसरे देशों के खिलाफ ग़लत आरोप लगाकर विश्व को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अमेरिकी दावों और ग़लत आरोपों की वजह से क्षेत्रीय एवं विश्व की राय में ख़ुद अमेरिका का विश्वास समाप्त हो रहा है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने अपने एक बयान में कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन में लगातार अमेरिका की गै़र ज़िम्मेदाराना हरकतों के ख़िलाफ़ विरोध के लिये तेहरान में अमेरिकी रक्षक की हैसियत से मौजूद स्विजरलैंड के राजदूत को विदेश मंत्रालय में बुलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, और साथ ही उन्हें विरोध प्रदर्शन की कापी दे दी गई।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार विदेश मंत्रालय के अमेरिकी मामलात के डायरेक्टर जनरल ने स्विजरलैंड के राजदूत से बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिकी प्रतिनिधि निक्की हेली के बेबुनियाद ईरान विरोधी बयान की आलोचना करते हुए इसे अमेरिका की उत्तेजित करने वाली हरकत बताया ।
उन्होंने कहा कि यमन को मिसाइल देने के बारे में ईरान के ख़िलाफ़ किया जाने वाला दावा बिल्कुल बेबुनियाद और मनगढ़त है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अमेरिका और यमन के बारे में अंतर्राष्ट्रीय संगठन की ख़िलाफ़वर्ज़ी कर रही है।
 और इस सिलसिले में वह विश्व बिरादरी को जवाब देने के बजाय क्षेत्र में अक्रामक देशों का सहयोग, एवं उनके दूसरे देशों के खिलाफ ग़लत आरोप लगाकर विश्व को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अमेरिकी दावों और ग़लत आरोपों की वजह से क्षेत्रीय एवं विश्व की राय में ख़ुद अमेरिका का विश्वास समाप्त हो रहा है।