19 दिसंबर 2017 - 03:59
सीआईए प्रमुख की सऊदी तानाशाह से मुलाक़ात।

इस भेंटवार्ता में सऊदी अरब के राजकुमार और रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान और विदेश मंत्री आदिल अल ज़ुबैर भी मौजूद थे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी सीआईए के प्रमुख माइक पंप्यू ने रियाद में सऊदी अरब के बादशाह मलिक सलमान से भेंट वार्ता की।
 सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में दोनों तरफ़ के संबंधों और क्षेत्रीय मामलात पर बातचीत की गई।
 इस भेंटवार्ता में सऊदी अरब के राजकुमार और रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान और विदेश मंत्री आदिल अल ज़ुबैर भी मौजूद थे।