अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने अपने एक बयान में कहा है कि सऊदी अरब की सरकार अमेरिकी सहयोग से यमन की जनता का नरसंहार कर रही है।
मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने रियाद पर यमन की सेना के मिसाइल हमले के बारे में अमेरिका के दावे की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिका बहुत मायूसी से सऊदी अरब की वकालत कर रहा है।
अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने यमन के तीन प्रांतों पर सऊदी बमबारी में नागरिकों की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि सऊदी अरब के संगठन इसे मानवता की सेवा समझ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार अमेरिकी ड्रोन ने यमन के प्रांत अलबैज़ा में एक घर पर हमला किया है, जिसके परिणाम स्वरूप 5 नागरिक मारे गए। मरने वाले में 3 बच्चे और 2 औरतें हैं।
लगभग 3 साल से जारी इन हमलों के परिणाम स्वरुप 13000 से अधिक यमन के नागरिक शहीद एवं हज़ारों घायल हो चुके हैं।
17 दिसंबर 2017 - 10:53
समाचार कोड: 872893
लगभग 3 साल से जारी इन हमलों के परिणाम स्वरुप 13000 से अधिक यमन के नागरिक शहीद एवं हज़ारों घायल हो चुके हैं।