अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सोमारिया न्यूज़ में बताया गया कि हश्दुश्शअबी के जवानों ने सीरिया और इराक़ की मिली हुई सरहद पर दाइश आतंकियों के एक बड़े हमले को नाकाम बना दिया है।
ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि आतंकवादी संगठन दाइश को देश से निकाल बाहर कर दिया गया है। बग़दाद में एक समारोह को संबोधित करते हुए हैदर अल एबादी ने कहा कि सीरिया के साथ इराक़ की सरहद पर हमारी फ़ोर्स का पूरा कंट्रोल है अतः मै दाइश के ख़िलाफ़ युद्ध के समापन का ऐलान करता हूं।
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने ऐलान किया कि अल अंबार प्रांत के सहरा में 14000 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र दाइश आतंकियों से क्लियर करा लिया गया है।
ज्ञात रहे कि दाइश आतंकवादियों ने 2014 में इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आतंकवादी अभी भी इराक़ में में हमले कर सकते हैं।
इराक़ की सेना एवं स्वयंसेवी फोर्सेज़ का कहना है कि सभी छोटे बड़े शहरों से दाइश आतंकवादी संगठनों का समापन कर दिया गया है, फिर भी सरहदी क्षेत्रों में छुपे आतंकवादियों के ख़िलाफ अभी कार्यवाई की जा रही है।
16 दिसंबर 2017 - 16:50
समाचार कोड: 872795