अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार मौलाना सैयद अली तक़वी के निधन पर समस्त विश्व से शोक संदेश एवं सहानुभूति का सिलसिला जारी है।
मजलिस ए उलेमा ए हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नक़वी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मौलाना सैयद अली तक़वी बुजुर्ग आलिम थे उनका निधन एक बड़ा नुकसान है।
मौलाना सैयद अली तक़वी ने हमेशा सभी तहरीकों में हिस्सा लिया। मजलिस ए उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद हुसैन मेहंदी हुसैनी और अन्य सदस्यों ने भी मौलाना के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार से सहानुभूति प्रकट की और साथ ही मौलाना सैयद अली तक़वी के बुलन्द दरजात के लिये दुआ की गई।
13 दिसंबर 2017 - 17:39
समाचार कोड: 872383
मजलिस ए उलमा ए हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नक़वी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मौलाना सैयद अली तक़वी बुजुर्ग आलिम थे उनका निधन एक बड़ा नुकसान है।