11 दिसंबर 2017 - 03:32
सऊदी अरब द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्णय को स्वीकार करने के लिए महमूद अब्बास को 100 मिलियन डॉलर की रिश्वत का खुलासा

सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित करने से पहले सऊदी अरब, मिस्र और अमीरात के नेताओं से सलाह की थी, और सऊदी अरब के बादशाह शाह सलमान और राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान दोनों को इस बात का पता था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित कर देंगे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार राइटर ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित करने के अमेरिकी फै़सले को मानने के लिए फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को 100 मिलियन डॉलर की रिश्वत अदा कर दी है।
 उधर महमूद अब्बास का कहना है कि यह मदद फ़िलिस्तीनी बजट और इस्राइली पाबंदियों का मुक़ाबला करने के लिए अदा की गई है।
 राइटर के अनुसार सऊदी अरब एक तरफ़ तो अमेरिका की आलोचना कर रहा है और दूसरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फै़सले की मदद भी कर रहा है।