15 नवंबर 2017 - 15:59
सीरिया को संकट एवं युद्ध में झोंक देने की राजनीतिः बशार असद

बशार असद का कहना है कि सीरिया का संकट एवं युद्ध इसलिए ही गहराया जा रहा है कि इस क्षेत्र के देश तरक़्क़ी ना कर सकें और पीछे रह जाएं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने कहा है कि सीरिया में संकट उत्पन्न कर यहां युद्ध की आग भड़काकर क्षेत्र के देशों को पिछड़ा बनाने की राजनीति की जा रही है।
 सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने दमिश्क़ में प्रतिक्रियावादी, ज़ायोनी व अमेरिकी संगठन का मुक़ाबला एवं फ़िलिस्तीनी जनता का समर्थन के शीर्षक से होने वाले एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन चाहता है कि क्षेत्र के देश अमेरिका के अंतर्गत रहकर बड़े देशों को फ़ायदा पहुंचाते रहें।
बशार असद का कहना है कि सीरिया का संकट एवं युद्ध इसलिए ही गहराया जा रहा है कि इस क्षेत्र के देश तरक़्क़ी ना कर सकें और पीछे रह जाएं।
ज्ञात रहे कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सीरिया, लेबनान, फ़िलिस्तीन, यमन, उर्दन मिस्र, ईराक़, अल जज़ाएर, बहरैन एवं मोरितानिया के राजनीतिज्ञों एवं नेताओं ने भाग लिया।