अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: राष्ट्रपति भवन से जारी होने वाले अपने एक बयान में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने क़रीब के क्षेत्रों और शहरों के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में भरपूर हिस्सा लें और प्रभावित लोगों को सभी प्रकार की सुविधाऐं प्रदान करें।
डॉक्टर हसन रूहानी ने भूकंप में मरने वालों के लिए मग़फ़ेरत (क्षमा) की दुआ और घायलों के लिए तत्काल उपचार और स्वास्थ्य की कामना भी की है।
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी के आदेशानुसार गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नेत़त्व में एक टीम प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की रिपोर्ट लेने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के लिए किर्मानशाह पहुँच गई है।
14 नवंबर 2017 - 08:32
समाचार कोड: 866746
राष्ट्रपति भवन से जारी होने वाले अपने एक बयान में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने क़रीब के क्षेत्रों और शहरों के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में भरपूर हिस्सा लें और प्रभावित लोगों को सभी प्रकार की सुविधाऐं प्रदान करें।