अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने अपने शहरियों को लेबनान छोड़ने का आदेश दे दिया है। जबकि सऊदी अरब में लेबलान के त्यागपत्र दिए हुए प्रधानमंत्री सआद हरीरी की हालत शंका के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब में सआद हरीरी को नज़र बंद कर दिया है एवं उसे देश वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उधर लेबनान के मंत्री और राष्ट्रपति ने सऊदी अरब में सआद हरीरी के त्यागपत्र और उनकी नजर बंदी पर चिंता प्रकट की है। सआद हरीरी क्योंकि सऊदी अरब के एजेंडे पर पूरी तौर से अमल नहीं कर रहा था इसलिए उसे सऊदी अरब के क्रोध का सामना करना पड़ा है।
11 नवंबर 2017 - 02:55
समाचार कोड: 866071
सआद हरीरी क्योंकि सऊदी अरब के एजेंडे पर पूरी तौर से अमल नहीं कर रहा था इसलिए उसे सऊदी अरब के क्रोध का सामना करना पड़ा है।