अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने एक ट्वीट में अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टेलर्सन की ईरान विरोधी पॉलिसी की आलोचना करते हुए लिखा कि अमेरिका ने 1953 में ईरान की एक सरकार को हटा दिया था, और फिर लगातार 1979 से इस चिंता में है कि किस तरह अपनी मक्कारी दोहराए, लेकिन उसे यह जान लेना चाहिए कि अब ईरानी क़ौम अमेरिका के धोखे में नहीं आएगी, और ना ही उसकी झूठी हमदर्दी के धोखे में आएगी।
उन्होंने लिखा कि ईरानी क़ौम के लिए अमेरिका की बनावटी हमदर्दी किसी काम नहीं आएगी, क्योंकि ट्रंप ने ईरानी राष्ट्र को एक आतंकवादी राष्ट्र कहा है, उसके अमेरिका यात्रा करने पर भी पाबंदी लगा दी है। शरीफ़ ने कहा कि अमेरिका का यह झूठा नारा कि हम ईरानी क़ौम के साथ हैं उनके किसी काम नहीं आ सकेगा।
ज्ञात रहे की अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टेलर्सन ने कई बार ईरानी सरकार को बदलने के लिए ईरान में मौजूद ज़िद्दे इंक़ेलाब का खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया है। और यह कि कल भी उसने अपने पिछले शब्दों को दोहराया था जिनका जवाब ईरानी विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीट में दिया है।
26 अक्टूबर 2017 - 16:47
समाचार कोड: 862733
ईरानी क़ौम के लिए अमेरिका की बनावटी हमदर्दी किसी काम नहीं आएगी, क्योंकि ट्रंप ने ईरानी राष्ट्र को एक आतंकवादी राष्ट्र कहा है, उसके अमेरिका यात्रा करने पर भी पाबंदी लगा दी है