24 अक्टूबर 2017 - 17:27
सीरिया से ज़ायोनी आतंकी संगठन लगभग समाप्तःशोयगो

इनका पतन निकट है क्योंकि सीरिया में ज़ायोनी आतंकी संगठन के तेल से आमदनी के स्रोत लगभग नष्ट हो चुके हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस के रक्षा मंत्री शोयगो ने कहा है कि सीरिया से ज़ायोनी आतंकी संगठन लगभग समाप्त हो चुका है। ज़ायोनी आतंकवाद सीरिया के मात्र 5% भाग पर ही रह गया है। आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के चौथे दौर में रूसी मंत्री ने कहा कि सीरिया में रूस के ऑपरेशन से पहले तक इस देश की 70% से अधिक भाग पर ज़ायोनी आतंकियों का क़ब्ज़ा था, लेकिन अब इनका पतन निकट है क्योंकि सीरिया में ज़ायोनी आतंकी संगठन के तेल से आमदनी के स्रोत लगभग नष्ट हो चुके हैं।