22 अक्टूबर 2017 - 06:21
आयतुल्लाह सीस्तानी की कोशिश से बग़दाद एवं इरबिल के संबंधों में सुधार

लंदन से प्रकाशित समाचार पत्र अलहयात ने लिखा है कि आयतुल्लाह सीस्तानी ने कुर्दों को आपसी मेलजोल की दावत दी है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार बग़दाद इरबिल के बीच संबंधों के सुधार के लिये आयतुल्लाह सीस्तानी ने बहुत कोशिश की है। लंदन से प्रकाशित समाचार पत्र अलहयात ने लिखा है कि आयतुल्लाह सीस्तानी ने कुर्दों को आपसी मेलजोल की दावत दी है। इसी तरह आप के प्रतिनिधि अब्दुल मँहदी करबलाई ने विवादित क्षेत्र में फ़ैडरल पुलिस की तैनाती की सराहना की। रिपोर्ट में कहा गया कि ईराक़ कुर्द, अरब, तुर्क एवं दूसरी कई क़ौमों से मिलकर बना है। सब मिलजुल कर यहाँ रह रहे हैं, अब सभी को चाहिये कि देश के कल्याण के लिये कोशिश करें।