20 अक्टूबर 2017 - 06:42
अमरीकियों की निगाह में ईरान से अमेरिका को ख़तरा नहीं।

एक ताज़ा सर्वे में यह बात सामने आई है कि अमरीकियों की निगाह में उत्तर कोरिया से अमरीका को सबसे ज़्यादा और ईरान से सबसे कम ख़तरा है।

अहलेबैत अ. न्यूज़ एजेंसी अबनाः फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एक ताज़ा सर्वे में यह बात सामने आई है कि अमरीकियों की निगाह में उत्तर कोरिया से अमरीका को सबसे ज़्यादा और ईरान से सबसे कम ख़तरा है।
इस ताज़ा सर्वे में अमरीकी नागरिकों के सामने कुछ विकल्प रखे गए थे और सवाल किया गया था कि आपकी निगाह में कौन अमरीका के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है? जवाब में अमरीकी नागरिकों ने जो विकल्प चुने उससे साफ पता चलता है कि अमेरिका राजनीति से वहां की जनता सहमत नहीं हैं इसलिए कि अमरीकी राजनीतिज्ञ हमेशा से ईरान को सबसे बड़ा ख़तरा बताते रहे हैं लेकिन सर्वे में 54 प्रतिशत लोगों ने उत्तर कोरिया, 19 प्रतिशत ने आईएस, 14 प्रतिशत ने रूस, 6 प्रतिशत ने चीन और केवल प्रतिशत लोगों ने ईरान को चुना है।