अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : sputnik न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुर्दिस्तान के एक लीडर मसऊद हैदर ने फ़ेसबुक के अपने पेज पर लिखा है कि कुर्दिस्तान में होने वाले रेफ़रेंडम के परिणाम के बाद इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और जनरल क़ासिम सुलेमानी की कोशिशों से हादिउलआमरी और बाफ़ील तालेबानी के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अज्ञात समय तक के लिये रेफ़रेंडम को प्रतिबंधित कर दिया गया है।ज्ञात रहे कि ईराक़ की केंद्रीय सरकार, पड़ोसी देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के मना करने के बावजूद क़ुर्दिस्तान में रेफ़रेंडम हुआ, जिसके बाद ईराक़ की केंद्रीय सरकार और क़ुर्दिस्तान के लीडरों के बीच समझौता करवाने के लिए जनरल क़ासिम सुलेमानी के अर्दबेल पहुंचने के समाचार मिल रहे हैं।
18 अक्टूबर 2017 - 15:47
समाचार कोड: 861113
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और जनरल क़ासिम सुलेमानी की कोशिशों से हादिउलआमरी और बाफ़ील तालेबानी के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अज्ञात समय तक के लिये रेफ़रेंडम को प्रतिबंधित कर दिया गया है