अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस में होने वाले पार्लियामेंट स्पीकर के 135 वें जलसे में उत्तरी कोरिया के स्पीकर ने ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लॉरीजानी से कहा है कि अमेरिका के ज़ुल्म का दोनों देश मिलकर मुक़ाबला करेंगे। आंदांग चून ने कहा कि मैं ईरान के हिम्मत और हौसले की दाद देता हूं, उन्होंने आगे कहा कि ईरान और उत्तरी कोरिया काफ़ी समय से अमेरिका के मुक़ाबले में डटे हुए हैं, अब आइए मिलकर उस का मुक़ाबला करें। इस जलसे में डाक्टर अली लॉरीजानी नें परमाणु समझौते के सिलसिले में ट्रंप की बातों को निशाना बनाते हुए कहा कि उसनें अंतर्राष्ट्रीय समझौते का अपमान किया है एवं अमेरिका इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को नहीं तोड़ सकता है।
16 अक्टूबर 2017 - 17:34
समाचार कोड: 860751
डाक्टर अली लॉरीजानी नें परमाणु समझौते के सिलसिले में ट्रंप की बातों को निशाना बनाते हुए कहा कि उसनें अंतर्राष्ट्रीय समझौते का अपमान किया है एवं अमेरिका इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को नहीं तोड़ सकता है।