12 अक्टूबर 2017 - 16:06
ट्रंप एक ऐसा प्रेशर कूकर जो कभी भी फट सकता है।

इन दिनों ट्रंप पर अत्यधिक नुक्ताचीनी हो रही है, यहां तक कि कहा गया कि ट्रंप अमेरिका को थर्ड वर्ल्ड वॉर में ढकेल रहा है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : अमेरिकी समाचार पत्र इंडिपेंडेंट ने लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जिन लोगों को पद दिए हैं उनकी नाकामी पर गुस्से की वजह से वह एक ऐसे कुकर में बदल चुका है जो किसी भी समय फट सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि इन दिनों ट्रंप पर अत्यधिक नुक्ताचीनी हो रही है, यहां तक कि कहा गया कि ट्रंप अमेरिका को थर्ड वर्ल्ड वॉर में ढकेल रहा है। न्यूयार्क की फॉर्डहाम यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर क्रिस्टीना ग्रेड ने कहा है कि ट्रंप ने इससे पहले किसी की मदद नहीं की, वह एक बादशाह की तरह रहा है, मुझे नहीं लगता कि वह समझता हूं कि राष्ट्रपति जनता का सेवक होता है। इससे पहले भी गृहमंत्री ने उसको बेवकूफ कहा था, जिस पर ट्रंप बहुत क्रोधित भी हुआ था।