6 अक्टूबर 2017 - 03:11
ईरान एवं तुर्की के बीच महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दग़ान एवं उनके साथ आने वाली टीम ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई से भेंट की

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोग़ान एवं उनके साथ आने वाली टीम ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई से भेंट की। ज्ञात रहे की तुर्की के राष्ट्रपति तेहरान पहुंचे जहां उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी से भी भेंटवार्ता की और उसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रपति नें एक साथ बयान जारी किया जिसमें दोनों देशों के बीच दोस्ती एवं भाईचारे पर बल दिया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किए गए।