5 अक्टूबर 2017 - 02:06
ज़ायोनियों नें स्वीकार की बश्शार असद की विजय

ट्विटर की रिपोर्ट के अनुसार उसने कहा है कि हम देख रहे हैं कि बश्शार असद के अंतर्राष्ट्रीय संबंध बढ़ रहे हैं, जिसमें कई एक अरब देश भी शामिल हैं, जिस पर हमें दुख है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सेना मंत्री लैबरिमन ने आखिरकार अपनी छेड़ी हुई लड़ाई में इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद की विजय को न चाहते हुए भी स्वीकार कर लिया है। उसने बहुत सारे यूरोपीय और अरब देशों की तरफ से बश्शार असद से संपर्क बढ़ाने की इच्छा को हैरतअंगेज और एक बड़ा मसला बताया । ट्विटर की रिपोर्ट के अनुसार उसने कहा है कि हम देख रहे हैं कि बश्शार असद के अंतर्राष्ट्रीय संबंध बढ़ रहे हैं, जिसमें कई एक अरब देश भी शामिल हैं, जिस पर हमें दुख है, और हम अमेरिका से उम्मीद करते हैं कि वह सीरिया के मसले में खास तौर पर अपनी कार्यवाई तेज़ कर दे, आखिर में लैबरमिन ने कहा कि सीरिया में हमारा मुकाबला रुसियों, ईरानियों, तुर्ंको और हिज़बुल्लाह से है जो मामूली बात नहीं है।