13 सितंबर 2017 - 03:19
सऊदी राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान नें की ज़ायोनी प्रशासकों के साथ गुप्त भेंट

एक रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली रेडियो नें सऊदी राजकुमार के इस्राइली प्रशासकों से भेंट कर वार्तालाप का समाचार दिया

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना:प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान नें गुप्त रूप से इस्राईल का दौरा किया एवं ज़ायोनी प्रशासकों से भेंट की। महर न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली रेडियो नें सऊदी राजकुमार के इस्राइली प्रशासकों से भेंट कर बातचीत के बारे में बताया। इस्राईल के पत्रकारों ने ख़ुलासा किया कि मुहम्मद बिन सलमान नें गुप्त भेंट में षड़यंत्र में हिस्सा लिया। हालाँकि सऊदी अरब ने इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी सऊदी शहज़ादों के ज़ायोनी प्रशासकों के साथ गुप्त भेंट एवं वार्तालाप के समाचार मिलते रहे हैं।