6 सितंबर 2017 - 14:07
सऊदी अरब ने दिया मीडिया को ईरान के खिलाफ जहर न उगलने का आदेश

देश के शाही सदन के द्वारा आंतरिक और बाहरी अपने सभी मीडिया को आदेश दिया गया है कि ईरान और शियाओं के खिलाफ किसी भी तरह भड़काऊ बयान या समाचार प्रसारण नहीं होना चाहिये

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : राइलयौम के लंदन ऐडीशन ने सऊदी अरब के उच्च अधिकारियों का हवाला देते हुए एक बार फिर कहा है कि इस देश के शाही सदन के द्वारा आंतरिक और बाहरी अपने सभी मीडिया को आदेश दिया गया है कि ईरान और शियाओं के खिलाफ किसी भी तरह भड़काऊ बयान या समाचार प्रसारण नहीं होना चाहिये , रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि यह आदेश सोशल  मीडिया पर भी लागू होगा।
ज्ञात रहे कि ईरान के बढ़ते प्रभाव के कारण सऊदी अरब भी घुटने टेकने पर मजबूर हो गया है ।