अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : इराक़ के तलअफ़र शहर में इराक़ी सेना के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए हैं ।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार तलअफ़र की आज़ादी अभियान के कमांडर मेजर जनरल अब्दुल अमीर यारूल्लाह ने कहा कि उनकी टीम ने तलअफ़र के उत्तर में स्थित अल अयज़िया क्षेत्र में आतंकवादियों से लगातार दो दिन संघर्ष किया एवं इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
यारूल्लाह ने कहा कि पिछले तीन दिनों से आस पास के क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ जारी है।
ज्ञात रहे कि सेना के साथ हुई झड़पों में 1 हज़ार से अधिक आतंकवादी मार दिये गए हैं।
5 सितंबर 2017 - 16:00
समाचार कोड: 852575
तलअफ़र की आज़ादी अभियान के कमांडर मेजर जनरल अब्दुल अमीर यारूल्लाह ने कहा कि उनकी टीम ने तलअफ़र के उत्तर में स्थित अल अयज़िया क्षेत्र में आतंकवादियों से लगातार दो दिन संघर्ष किया एवं इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है