अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : सोमरिया न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के कमांडर रियाज़ तौफ़ीक़ नें कहा कि सेना ने तलअफ़र को मुक्त कराने में सफ़लता प्राप्त कर ली है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात को तल अफ़र क्षेत्र के मुक्त करा लिये जाने का समाचार प्रसारित किया गया।ईराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल इबादी ने स्वयं तल अफ़र पहुँच कर शहर की आज़ादी का ऐलान किया।
ज्ञात रहे कि नैनवा राज्य का शहर तल अफ़र आतंकवादियों को परास्त करने के बाद आज़ादी की खुशी मना रहा है ।
30 अगस्त 2017 - 17:11
समाचार कोड: 851429
ईराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल इबादी ने स्वयं तल अफ़र पहुँच कर शहर की आज़ादी का ऐलान किया