प्राप्त जानकारी के अनुसार इराकी स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी के प्रवक्ता अहमद अल असदी ने कहा है कि हश्दुश शअबी को समाप्त करने की मांग ग़ैरक़ानूनी है। इराकी फोर्सेस के चीफ कमांडर प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि हश्दुश शअबी को समाप्त नहीं किया जायेगा यह स्वंयसेवी संगठन इराक की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । यह स्वंयसेवी संगठन मरजा ए तक़लीद हज़रत आयतुल्लाह सीस्तानी के निर्देश पर बनाया गया है तथा यह इराक सरकार के अधीन है । असदी ने कहा हमारा भविष्य भी हमारे वर्तमान की तरह ही है , इराक पार्लियामेंट में क़ानून पास होने के बाद तो इसे ख़त्म करने का सवाल ही नहीं उठता इस का गठन इसी लिए हुआ है ताकि यह बाक़ी रहे । असदी ने इराक के शहर तलअफ़र में वहाबी आतंकी संगठन दाइश के विरुद्ध अभियान में इस संगठन के भाग लेने के बारे में बात करते हुए कहा कि हैदर एबादी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि हश्दुश शअबी तलअफ़र अभियान में सेना के कंधे से कन्धा मिलाकर अभियान चलाएगी ।
6 अगस्त 2017 - 15:20
समाचार कोड: 846543
इराक पार्लियामेंट में क़ानून पास होने के बाद तो इसे ख़त्म करने का सवाल ही नहीं उठता इस का गठन इसी लिए हुआ है ताकि यह बाक़ी रहे ।