6 अगस्त 2017 - 15:12
अमरीका, मिनेसोटा इस्लामिक सेंटर में नमाज़ के वक़्त फेंका गया बम।

अमेरिका पुलिस ने मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन शहर में इस्लामिक सेंटर तथा मस्जिद में नमाज़ के समय विस्फोट की खबर दी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका पुलिस ने मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन शहर में इस्लामिक सेंटर तथा मस्जिद में नमाज़ के समय विस्फोट की खबर दी है । पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब मस्जिद में नमाज़ हो रही थी, हमलावरों ने मस्जिद के शीशे तोड़ मस्जिद में विस्फोटक पदार्थ फेंक दिए । पुलिस इस घटना की जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस घटना का कोई भी कारण सामने नहीं आया है। एफबीआई के अनुसार संभवतः मस्जिद में विस्फोट किसी बम के कारण हुआ है । इस सेंटर के संचालक मोहम्मद उमर का कहना है कि यह बम मस्जिद के इमाम के कमरे को निशाना बना कर फेंका गया था । महान इस्लामी अर्थशास्त्री और विद्वान असद ज़मान ने इस घटना के अपराधियों के बारे मे जानकारी देने वाले को १० हज़ार डॉलर देने का वादा किया है । ज्ञात रहे कि असद ज़मान मिनेसोटा मुस्लिम कम्युनिटी के चीफ भी हैं ।