अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार अरसाल से ७७७७ आतंकियों और उनके परिवार वालों का इदलिब की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है । याद रहे कि सीरिया का इदलिब नगर अब भी आतंकी संगठन नुस्राह फ्रंट ओर उसके घटकों का महत्वपूर्ण गढ़ है । सूत्रों के अनुसार अरसाल में आख़िरी झड़पों के बाद आतंकी हमीद घाटी और अलमलाही में जमा हुए वहां से इदलिब की ओर प्रस्थान कर गए। आतंकियों का कारवां अब भी सीरिया ओर लेबनान के बीच रास्ते में है । अरसाल में बंदी बनाये गए हिज़्बुल्लाह के तीनों जवान आज़ाद कर दिए गए हैं , आतंकियों की क़ैद में बंद ५ अन्य हिज़्बुल्लाही मुजाहिद आतंकियों के पहुँचते ही आज़ाद कर दिए जायेंगे । हिज़्बुल्लाह के हाथों शर्मनाक पराजय के बाद अरसाल से निकलने पर मजबूर वहाबी आतंकी संगठन नुस्राह फ्रंट के आतंकियों ने इस क्षेत्र में मौजूद अपने सभी ठिकानों में आग लगा दी है।
2 अगस्त 2017 - 18:25
समाचार कोड: 845755
अरसाल से ७७७७ आतंकियों और उनके परिवार वालों का इदलिब की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है ।