28 जून 2017 - 16:38
आईएस को नाबूद करके ही दम लेंगेः हिज़्बुल्लाह

इस क्षेत्र में दाइश के अलावा अहररुशशाम नामक आतंकी संगठन के आतंकी भी मौजूद हैं जिन्होंने हिज़्बुल्लाह के आदेश पर बिना किसी आपत्ति के इस क्षेत्र से निकल जाना स्वीकार कर लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी लेबनान की अरसाल इलका पर्वत श्रंखला से वहाबी आतंकी संगठन दाइश के समूल विनाश के लिए प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने कमर कस ली है । २४ न्यूज़ एजेंसी लेबनान की रिपोर्ट के अनुसार अगले १० दिनों में प्रतिरधी आंदोलन इस क्षेत्र से वहाबी आतंकी संगठन के समूल विनाश के लिए व्यापक अभियान छेड़ देगा । इस रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह का इरादा है कि अरसाल और इलका पर्वत शृंखला पर व्यापक अभियान छेड़ते हुए इस क्षेत्र से दाइश को जड़ से उखाड़ फेंके । ज्ञात रहे कि इस क्षेत्र में दाइश के अलावा अहरारुशशाम नामक आतंकी संगठन के आतंकी भी मौजूद हैं जिन्होंने हिज़्बुल्लाह के आदेश पर बिना किसी आपत्ति के इस क्षेत्र से निकल जाना स्वीकार कर लिया है ।