अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रिटिश विदेशमंत्री बोरिस जॉनसन ने खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों से आह्वान किया है वह क़तरी नागरिकों के जन जीवन के लिए समस्या बन चुके इन प्रतिबंधों को शीघ्र समाप्त करे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे । याद रहे कि सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों जैसे मिस्र, बहरैन, संयुक्त अरब अमीरात ने दो सप्ताह पहले क़तर पर आतंकवाद समर्थक होने का आरोप लगाते हुए क़तर से अपने राजनयिक संबंध तोड़ते हुए इस देश पर अपनी जल और वायु सीमा बंद कर दी थी । क़तर का कहना है कि यह देश क़तर की स्वायत्ता के विरोधी हैं तथा हम पर अपने फैसले थोपना चाहते हैं क़तर किसी के आगे नहीं झुकेगा तथा अपनी स्वायत्ता और आज़ादी की रक्षा करेगा । ज्ञात रहे कि क़तर संकट को बढ़ता देख कुवैत ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्था का प्रयास किया था जो बे नतीजा रहा।
24 जून 2017 - 17:22
समाचार कोड: 838559
यह देश क़तर की स्वायत्ता के विरोधी हैं तथा हम पर अपने फैसले थोपना चाहते हैं क़तर किसी के आगे नहीं झुकेगा तथा अपनी स्वायत्ता और आज़ादी की रक्षा करेगा।