10 जून 2017 - 19:18
सऊदी अरब, आतंकवाद का असली समर्थक: एंडीपेन्डेंट न्यूज़पेपर

कौन नहीं जानता कि आतंकवादियों की जेबें कहां से भरी जाती हैं, और कौन देश वहाबियत के प्रसार में अरबों डॉलर खर्च कर रहा है जिसका असर कभी रिक्का तो कभी मैनचेस्टर में देखने को मिलता है!!!!!

अबनाः ब्रिटिश अखबार एंडीपेन्डेंट ने लिखा है कि वहाबियत ही आतंकवाद की जड़ है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश अखबार एंडीपेन्डेंट ने अपनी एक ताज़ा रिपोर्ट में लिखा है कि सऊदी अरब, बहरैन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र ने अचानक लेकिन संगठित षड़यंत्र के तहत क़तर से यह कहते हुए राजनीतिक संपर्क ख़त्म कर लिए और जल, थल और हवाई सभी रास्ते यह कहते हुए बंद कर दिए कि यह देश आतंकवाद का समर्थन करता है लेकिन अक्सर अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आतंकवाद की असली जड़ वहाबियत और सऊदी अरब में इस्लाम के नाम पर आईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन परवान चढ़ रहे हैं लेकिन आज कल इस देश ने अपने पड़ोसी छोटे से देश क़तर को निशाना बनाया हुआ है। हालांकि कौन नहीं जानता कि आतंकवादियों की जेबें कहां से भरी जाती हैं, और कौन देश वहाबियत के प्रसार में अरबों डॉलर खर्च कर रहा है जिसका असर कभी रिक्का तो कभी मैनचेस्टर में देखने को मिलता है!!!!!