10 जून 2017 - 19:17
ट्रम्प और आले सऊद की दोस्ती की भेंट चढ़े 12 रोज़ेदार मुसलमान।

ईरान की संसद और इमाम खुमैनी के मजार पर होने वाले आतंकवादी हमले में 12 निर्दोष शहीद और 39 अन्य घायल हो गए थे।

अबनाः ईरान की संसद और इमाम खुमैनी के मजार पर होने वाले आतंकवादी हमले में 12 निर्दोष शहीद और 39 अन्य घायल हो गए थे।
ईरान मेडिकल इमरजेंसी के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने खबर दी है कि संसद और इमाम खुमैनी के मजार पर होने वाले आईएस आतंकवादियों के हमले में 12 लोग शहीग और 39 घायल हुए थे जिन्हें बचाव कार्य के पूरा होने के तत्पश्चात घायलों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां ुनका इलाज जारी है।
याद रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सऊदी अरब यात्रा के बाद से आले सऊद की ओर से ईरान को खुली धमकियां दी जा रही हैं जिसका एक उदाहरण कुछ समय पहले सऊदी विदेश मंत्री आदिल जुबैर का ट्वीट है जिसमें उसने कहा था कि ईरान को सज़ा दी जानी चाहिए और इसके कुछ ही देर बाद तेहरान में संसद और इमाम खुमैनी के मज़ार पर हमला हुआ था।