अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार रूसी न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया है कि ६ जून को सीरियन सेना और असद समर्थक बलों पर अमेरिकी हमले के बाद अमेरिकी गठबंधन ने कहा था कि वह बश्शार असद सरकार से संघर्ष नहीं चाहते लेकिन अलतनफ क्षेत्र में इन बलों और सीरियन सेना के वजूद को बर्दाश्त नहीं कर सकते । रूसी समाचार पत्र "निज़ाविसीमाया गैज़ेटा ने लिखा है कि वाशिंगटन ने इस ऐलान के साथ रूस को सीरिया के विभाजन की पेशकश शुरू कर दी है । अमेरिका सीरिया और असद समर्थित सेनाओं पर हमला करता रहेगा ताकि रूस पर दबाव बना सके । अमेरिका सीरिया में रूस के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश कर रहा है।
8 जून 2017 - 18:16
समाचार कोड: 835219
वाशिंगटन ने इस ऐलान के साथ रूस को सीरिया के विभाजन की पेशकश शुरू कर दी है । अमेरिका सीरिया और असद समर्थित सेनाओं पर हमला करता रहेगा ताकि रूस पर दबाव बना सके