8 जून 2017 - 18:13
तेहरान आतंकी घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो, उसे बख्शा नहीं जाएगाः ईरान

इस हमले के समय संसद का सत्र बिना किसी अवरोध के चलता रहा। संसद की कार्यवाही एक मिनट के लिए भी बाधित नहीं हुई।

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरानी इस्लामी क्रांति के सरंक्षक बल पासदाराने इंक़ेलाब ने तेहरान हमलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम देश पर हुए इन कायराना हमलों का मुंह तोड़ जवाब देंगे । राष्ट्र इस बात का गवाह है कि जब जब देश में किसी बेगुनाह का खून बहाया गया है रिवोल्यूशनरी गार्ड ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है । रिवोल्यूशनरी गार्ड ने संसद पर हुए हमले को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा है कि इस आतंकी हमले की नाकामी का पता लगाने के लिए यही बात काफी है कि इस हमले के समय संसद का सत्र बिना किसी अवरोध के चलता रहा। संसद की कार्यवाही एक मिनट के लिए भी बाधित नहीं हुई।