7 जून 2017 - 11:05
आईएस को बचाने के लिए अमेरिका ने किया सीरियाई सेना पर हमला।

दाइश से युद्ध के नाम पर बने अमेरिकी गठबंधन ने एक बार फिर आतंकियों का काल बनी सीरियन सेना पर हवाई हमले किये

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार दाइश से युद्ध के नाम पर बने अमेरिकी गठबंधन ने एक बार फिर आतंकियों का काल बनी सीरियन सेना पर हवाई हमले किये । सूत्रों के अनुसार अमेरिकी गठबंधन ने कहा है कि उन्होंने सीरियन सेना समर्थित बलों को निशाना बनाया है । हमारा सीरियन सरकार से लड़ने का कोई उद्देश्य नहीं है लेकिन हम अलतनफ क्षेत्र में किसी को घुसने नहीं देंगे । अगर वह हमारे मना करने के बाद भी इस क्षेत्र में आते हैं तो हम अपनी कार्यवाही जारी रखेंगे । इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीरियन सेना का कहना है कि हम आतंकियों के विरुद्ध अपना अभियन जारी रखेंगे । सीरिया के जंगलों में हम पर हुआ यह हमला इस बात को दर्शाता है कि अमेरिका और उसके घटक सीरिया में आतंकियों की मदद के लिए डेरा डाले हुए हैं इस सूत्र ने कहा कि मंगलवार को सायंकाल ५:३० के बाद अलतनफ रोड पर हमारे सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है जिस में कई लोग मारे गए।