16 मई 2017 - 18:56
 ईरान पर अंसारुल्लाह यमन को विध्वंसक नौका तकनीक सौपने का आरोप।

अंसारुल्लाह आंदोलन ने इस तकनीक के माध्यम से सऊदी अरब के एक लड़ाकू जलपोत को निशाना बनाने का प्रयास किया।

अबनाः प्राप्त जनकारी के अनुसार हथियार क्षेत्र की प्रमुख संस्था आई एच जेन्स (IHS Jane's) ने अमेरिकी गुप्तचर संस्था की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि ईरान ने अपनी विध्वंसक नौका तकनीक यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन को सौंप दी है । इस संस्था की रिपोर्ट कहा गया कि अंसारुल्लाह आंदोलन ने इस तकनीक के माध्यम से सऊदी अरब के एक लड़ाकू जलपोत को निशाना बनाने का प्रयास किया जो असफल रहा । ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी इंटेलिजेंस के चीफ ने ईरान पर इसी प्रकार के कई आरोप लगाए थे ।