प्राप्त जानकारी के अनुसार अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी अहमद अबुल गैत का कहना है कि सीरिया में फैली तबाही ओर बर्बादी के बाद देश पुनर्निर्माण के लिए कम से कम ९०० अरब डॉलर की आवश्यकता है । ११ मिलियन से अधिक सीरियन नागरिक दुनिया भर में शरणर्थी के रूप में जीवन यापन को मजबूर हैं । उन्होंने अरब राष्ट्रों में फैली अशांति की ओर इशारा करते हुए कहा कि इराक आंतरिक समस्याओं और वहाबी आतंकवाद की भेंट चढ़ चुका है तथा संकट ग्रस्त यमन में महामारी फैली हुई है । उन्होंने सीरियन बच्चों के भविष्य पर चिंता जताते हुई कहा कि उनकी शिक्षा का कोई प्रबंध नहीं है । व्यसक होते ही उनके कट्टरपंथी गुटों से जुड़ने की सम्भावना बनी हुई है ।
22 अप्रैल 2017 - 17:43
समाचार कोड: 825331
अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी अहमद अबुल गैत का कहना है कि सीरिया में फैली तबाही ओर बर्बादी के बाद देश पुनर्निर्माण के लिए कम से कम ९०० अरब डॉलर की आवश्यकता है ।