17 अप्रैल 2017 - 19:11
अमरीकाः शिकागो में फायरिंग की अलग अलग घटनाओ में दर्जनों घायल।

अमरीका के शिकागो शहर में पिछले 48 घंटों के दौरान फायरिंग की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: अमरीका के शिकागो शहर में पिछले 48 घंटों के दौरान फायरिंग की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी अमरीका के शिकागो शहर में पिछले 48 घंटों के दौरान होने वाली फायरिंग की घटनाओं में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इतवार के दिन शिकागो में होने वाली फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जबकि इतवार को ही फायरिंग की तीन अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हुए शिकागो में फायरिंग की घटनाओं में घायल होने वालों में एक 16 साल का नौजवान भी शामिल है।

ज्ञात रहे की अमरीका में हथियारों के इस्तेमाल के नतीजे में मरने और घायल होने की घटनाओं का सामने आना एक सामान्य बात है।