सीरिया पर अमेरिकी हमलों के बाद यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रभारी फ़ेडरिका मोगेरिनी ने कहा है कि सीरिया संकट का समाधान केवल वार्ता से ही संभव है । उन्होंने कहा कि ब्रसेल्स में हुई बैठक में भी यूरोपीय यूनियन इसी नतीजे पर पहुंची हैं कि सीरिया संकट का समाधान बातचीत द्वारा ही संभव है । उन्होंने अमेरिका को यूरोपीय यूनियन का मित्र बताते हुए कहा कि हम अमेरिका के साथ इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान का मार्ग निकलने में कामयाब रहेंगे । ज्ञात रहे कि सीरिया को लेकर अमेरिकी नीतियों में विरोधाभास का दौर जारी है । संयुक्त रष्ट्र में अमेरिकी दूत हैली ने अपने पूर्व बयानों से पलटते हुए असद के सत्ता में रहते हुए सीरिया संकट के समाधान की उम्मीदों को क्षीण बताया है, जबकि पूर्व में वह कई बार कह चुकी थी कि अमेरिका को कोई दिलचस्पी नहीं है कि बश्शार असद सत्ता में रहते है या नहीं । अमेरिकी विदेशमंत्री ने भी कुछ दिन पहले ही कहा था कि बश्शार के भविष्य का फैसला हम नहीं, सीरियन जनता करेगी ।
10 अप्रैल 2017 - 18:18
समाचार कोड: 823100
सीरिया पर अमेरिकी हमलों के बाद यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रभारी फ़ेडरिका मोगेरिनी ने कहा है कि सीरिया संकट का समाधान केवल वार्ता से ही संभव है ।