यमन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल हकीम ने कहा है कि यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अतिक्रमण पीड़ित यमन में हर १० मिनट में एक बच्चे की मौत हो जाती है। यमन संकट के समाधान के लिए यथाशीघ्र सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों को रोकना होगा। उनके अनुसार दुनिया भर के समस्त धर्म, मानवाधिकार संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र के नियम क़ायदे यमन पर चल रहे मानवता विरोधी अत्याचारों को गलत मानते हैं लेकिन नियम क़ायदे और प्रार्थनाओं को सुनता कौन है ? उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख से मांग की कि वह यमन का दौरा करे और सऊदी अतिक्रमण के कारण दम तोड़ चुकी यमन की चिकित्सा व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को देखें । अब्दुल हकीम के अनुसार ६ महीने से अधिक समय से स्वाथ्यकर्मियों को भुगतान नही किया गया है। अभी तक यमन संकट में ३० हज़ार से अधिक लोग घायल तथा मारे गए हैं जिनमे ३३% से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं । उनके अनुसार सऊदी अतिक्रमणकारियों ने ६५ से अधिक एम्बुलेंस तथा ४१२ स्वास्थ्य केंद्रों , हॉस्पिटलों को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया है तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े ३४ मिलियन डॉलर से अधिक के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नष्ट कर दिया है ।
6 अप्रैल 2017 - 17:42
समाचार कोड: 822299
यमन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल हकीम ने कहा है कि यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अतिक्रमण पीड़ित यमन में हर १० मिनट में एक बच्चे की मौत हो जाती है।