6 अप्रैल 2017 - 17:07
ज़ायोनी सैनिकों द्वारा पिछले तीन महीनों में 300 फ़िलिस्तीनी बच्चे गिरफ़्तार।

ज़ायोनी सेना के बढ़ते अत्याचारों को बयान करती फिलिस्तीनी क़ैदी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार अवैध राष्ट्र की सेना ने गत तीन महीनों में फिलिस्तीनी बच्चों पर घिनौने अत्याचारों की सीमायें लाँघ दी हैं ।

ज़ायोनी सेना के बढ़ते अत्याचारों को बयान करती फिलिस्तीनी क़ैदी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार अवैध राष्ट्र की सेना ने गत तीन महीनों में फिलिस्तीनी बच्चों पर घिनौने अत्याचारों की सीमायें लाँघ दी हैं । बाल दिवस के अवसर पर प्रकाशित इस रिपोर्ट में बाल अपराधों के लिए अवैध राष्ट्र की निंदा करते हुए यूनिसेफ तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की गयी है कि वह अवैध राष्ट्र के अत्याचारों से पीड़ित फिलिस्तीनी बच्चों की सहायता करे । अवैध राष्ट्र ने फिलिस्तीन की कुल आबादी में ४५.८% भागीदारी रखने वाले नाबालिग बच्चों के विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है । ज़ायोनी सैनिक किसी भी फिलिस्तीनी को प्रशासनिक बंदी की आड़ में उठाकर ले जाते हैं जिसके तहत वह किसी भी फिलिस्तीनी को बिना किसी क़ानूनी औपचारिकता के ६ माह तक बन्दी बनाकर रख सकते हैं । रिपोर्ट के अनुसार बहुत से फिलिस्तीनी नागरिक ११-११ साल से बिना किसी जुर्म के जेलों में बन्द हैं । इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले ३ महीनों में अवैध राष्ट्र ३०० से अधिक फिलिस्तीनी बच्चों को बंदी बना चुका है ।