3 अप्रैल 2017 - 17:20
आईएस की आड़ में अमेरिका, सीरिया के बुनियादी ढ़ांचे को नष्ट करने का रच रहा षड़यंत्र।

सीरिया के विख्यात इतिहासकार अला सय्यद ने तबक़ा डैम पर अमेरीकी गठबंधन की बमबारी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि तबक़ा डैम पर अमेरिकी बमबारी ने इस डैम के बिजली उत्पादन संयत्र को बुरी तरह नष्ट कर दिया है

अबनाः : सीरिया के विख्यात इतिहासकार अला सय्यद ने तबक़ा डैम पर अमेरीकी गठबंधन की बमबारी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि तबक़ा डैम पर अमेरिकी बमबारी ने इस डैम के बिजली उत्पादन संयत्र को बुरी तरह नष्ट कर दिया है । भविष्य में यह इकाई बिजली उत्पादन करने में असमर्थ है । उनके अनुसार अमेरिकी युद्धक विमानों ने उच्च गुणवत्ता वाली मिसाइलों से इस डैम के ऊर्जा संयत्रो को निशाना बनाते हुए बुरी तरह नष्ट कर दिया है जाँच पड़ताल के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर इन हमलों में उच्च गुणवत्ता वाली मिसाइलों का प्रयोग इस डैम के ऊर्जा संयत्रों को नष्ट करने के लिए ही किया गया है । उनके अनुसार ८ जल टर्बाइनों से युक्त इस डैम को नष्ट करने का उद्देश्य यही था कि सीरिया बिजली उत्पादन करने में असमर्थ हो जाये ।