3 मार्च 2017 - 08:11
अबू बक्र बगदादी का अंतिम भाषण, इराक में हार स्वीकार की।

आतंकी गुट आईएस के सरग़ना अबूबक्र बग़दादी ने आपने आख़िरी भाषण में इराक़ में अपनी हार स्वीकार कर ली है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः आतंकी गुट आईएस के सरग़ना अबूबक्र बग़दादी ने आपने आख़िरी भाषण में इराक़ में अपनी हार स्वीकार कर ली है।
सोमरिया न्यूज़ के अनुसार, अबूबक्र बग़दादी ने भाषण में इराक़ में सेना के साथ होने वाली हालिया झड़पों में अपनी हार स्वीकार की है।
अबू बक्र बग़दादी ने अपने भाषण में आईएस तत्वों को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर भागने की ताकीद की है। सूत्रों के अनुसार, बग़दादी ने अपने करीबी लोगों में अंतिम भाषण देकर इस बात को स्वीकार किया है कि उसे इराक़ में पराजय मिली है।
आईएस सरग़ना ने अपने आतंकियों को ऑर्डर दिया है कि इराक़ी सेना के घेरे में आने की सूरत में अपने आप को धमाके से उड़ा दें।