संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का आज यहां मिशन स्थित अपने कार्यालय में अचानक बीमार पडऩे से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।
वह अपने देश के हितों के लिए मुखरता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत व्लादिमीर सफ्रोंनकोव ने बताया कि चर्किन को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। उनकी मौत के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
चर्किन संयुक्त राष्ट्र में 2006 से रूस के राजदूत थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में रूस के हितों को मजबूती से उठाने के लिए जाना जाता था। दुनियाभर से राजनयिक समुदाय ने चर्किन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
तास समाचार एजेंसी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चर्किन की पेशेवर दक्षता और कूटनीतिक सामथ्र्य की सराहना की।
21 फ़रवरी 2017 - 12:31
समाचार कोड: 813183
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का आज यहां मिशन स्थित अपने कार्यालय में अचानक बीमार पडऩे से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।