21 फ़रवरी 2017 - 12:24
ईरान, तुर्की राजदूत को बुलाकर, तुर्की विदेशमंत्री के बयान पर किया विरोध।

ईरान के सहायक विदेशमंत्री इब्राहीम रहीमपुर ने तुर्की के दूत को बुलाकर तुर्की विदेशमंत्री के म्यूनिख शांति सम्मेलन में दिए गये ईरान विरोधी बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है।

ईरान के सहायक विदेशमंत्री इब्राहीम रहीमपुर ने तुर्की के दूत को बुलाकर तुर्की विदेशमंत्री के म्यूनिख शांति सम्मेलन में दिए गये ईरान विरोधी बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है।
ज्ञात रहे कि तुर्क विदेशमंत्री ने आरोप लगाया था कि ईरान सीरिया और इराक को शिया देशों में बदलना चाहता है। इस से तुर्क राष्ट्रपति ओर्दोग़ान ने भी अपनी बहरैन यात्रा में ईरान पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इराक और सीरिया में पर्शियन नेशनलिज़्म और विघटन की चुनोतियाँ हैं हमे इसको रोकना होगा । ओर्दोग़ान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा था कि क्षेत्र की अस्थिरता और कुछ देशों का आतंकवादियों को दिया जा रहा गुप्त और खुल्लम खुल्ला समर्थन चिंता का कारण है। आतंकियों का उपयोग एवं पडोसी देशों की संप्रभुता का अपमान क्षेत्रीय समस्याओं को और जटिल बना रहा है।