सऊदी न्यूज़ पेपर अल अक्काज़ ने दावा किया है कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन नाएफ़ ने शुक्रवार १० फरवरी को रियाज़ में सीआईए से जॉर्ज टेनेट मेडल ग्रहण किया। यह अवार्ड आतंकवाद से लड़ाई में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना के लिए उनके आर्थिक सहयोग के लिए दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सीआईए के चीफ ने यह अवार्ड मोहमाद बिन नायफ को सौंपा। जबकि सच्चाई यह है कि सऊदी युवराज को इस्लामी देशों की ख़ुफ़िया जानकारियां सीआईए को सौंपने के लिए यह अवार्ड सौंपा गया है वरना सच तो है कि पूरी दुनिया में आतंकवादियों को वित्तीय समर्थन सऊदी अरब प्रदान कर रहा है और सीरिया तथा इराक़ में आईएस आतंकवादियों ने सऊदी अरब के इशारों पर अबतक बच्चों सहित हज़ारों बेगुनाहों को मौत की घाट उतार दिया और यमन में सऊदी सेना मासूम बच्चों और औरतों तथा आम नागरिकों पर प्रतिदिन बम बरसाती रहती है।
12 फ़रवरी 2017 - 05:18
समाचार कोड: 811071
जबकि सच्चाई यह है कि सऊदी युवराज को इस्लामी देशों की ख़ुफ़िया जानकारियां सीआईए को सौंपने के लिए यह अवार्ड सौंपा गया है वरना सच तो है कि पूरी दुनिया में आतंकवादियों को वित्तीय समर्थन सऊदी अरब प्रदान कर रहा है