11 फ़रवरी 2017 - 13:24
ईरानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेहरान के निकट आईएस  तत्वों की गिरफ़्तारी।

ईरान के अटॉर्नी जनरल ने तेहरान के निकट से सऊदी समर्थित वहाबी आतंकवादी संगठन आईएस के तत्वों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है जो ईरान के 38 वें स्वतंत्रता दिवस (10 फ़रवरी 2017) के अवसर पर राजधानी तेहरान में बम विस्फोट करने का इरादा रखते थे।

देश के अटार्नी जनरल मोहम्मद जाफर मुंतज़री ने 10 फ़रवरी को काशान में रैली में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के लिए दुश्मन ने व्यापक स्तर पर षड़यंत्र रचा है जिसकी जानकारी जल्द ही जनता को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर घर और देश की सीमाओं से बाहर ही दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब न दिया जाये तो वह आपके घर में घुस आएगा। मै दावे के साथ कहता हूँ कि अगर ईरान की सहायता से आतंकवाद और साम्राज्यवाद के विरुद्ध प्रतिरोध आंदोलन न होता तो आज दुश्मन हमारे घर में घुस आता।
उन्होंने कहा कि इस्लामी चोला पहन कर ज़ायोनिस्ट और अमेरिका की बोली बोलने वाला अलअरबिया चैनल अपनी रिपोर्ट में कहता है कि जंग के अलावा भी ईरान के खिलाफ एक विकल्प है वह यह है कि ईरान की नई पीढ़ी को इस्लामी क्रांति से दूर कर दो। इसके लिए हमे सामाजिक नेटवर्क क्षमता तथा ईरान विरोधी दलों को मानवाधिकार की आड़ में सहायता करनी होगी ताकि विश्व समुदाय की ओर से ईरान पर दबाव बनाया जा सके ।