8 फ़रवरी 2017 - 20:22
यमन में सऊदी अरब का खुलेआम नरसंहार, विश्व समुदाय ख़ामोश।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत ने यमन संकट को एक भुला दी गई जंग बताते हुए कहा कि यमन के हालात बहुत गंभीर हैं सऊदी अरब पत्रकारों और मानव सहायता को भी यमन में जाने से रोक रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत ने यमन संकट को एक भुला दी गई जंग बताते हुए कहा कि यमन के हालात बहुत गंभीर हैं सऊदी अरब पत्रकारों और मानव सहायता को भी यमन में जाने से रोक रहा है।
उन्होंने कहा कि यमन युद्ध को भुला दिया गया है यमन युद्ध सीरिया का प्रतिबिम्ब है। यमन में एक भीषण आपदा का समय है वहां २ करोड़ लोगों को मानव सहायता की आवश्यकता है।
सऊदी अरब ने ईरान पर हौसियों को हथियार देने का आरोप लगाकर उनकी घेराबन्दी की हुई है और लोगों तक खाद्य सामग्री भी पहुँचने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यही रुझान रहा तो इस क्षेत्र में अलक़ायदा फिर से संगठित होकर और मजबूत रूप में उभर सकता है।