तल अफ़र में दाइश आतंकी का गला सड़ा शव मिलने के बाद आतंकी रेडअलर्ट पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकियों ने आज इस शहर के ३ मोहल्लों में कर्फयू लगाए रखा। सूत्रों के अनुसार दाइश के आतंकी इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए दसियों लोगों को बन्दी बना कर गुप्त स्थान पर ले गए हैं। ज्ञात रहे कि नैनवा प्रान्त को आतंकियों से पूरी तरह से मुक्त कराने के लिए इराकी सुरक्षा बल और स्वंयसेवक बलों की टुकड़ियां अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। अभी तक पूर्वी मूसेल समेत इस प्रान्त के कई शहर आतंकवादियों से मुक्त करा लिए गए है ।
........................
8 फ़रवरी 2017 - 08:19
समाचार कोड: 810248
तल अफ़र में दाइश आतंकी का गला सड़ा शव मिलने के बाद आतंकी रेडअलर्ट पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकियों ने आज इस शहर के ३ मोहल्लों में कर्फयू लगाए रखा।