7 फ़रवरी 2017 - 10:55
सऊदी अरब और उसके सहयोगियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

यमनी सेना के उप प्रवक्ता ब्रिगेडियर अज़ीज़ राशिद ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के पास एक आर्मी बेस पर मिसाइल हमले का विवरण देते हुए कहा कि यह दिन यमनी जनता के लिए ऐतिहासिक दिन है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: यमनी सेना के उप प्रवक्ता ब्रिगेडियर अज़ीज़ राशिद ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के पास एक आर्मी बेस पर मिसाइल हमले का विवरण देते हुए कहा कि यह दिन यमनी जनता के लिए ऐतिहासिक दिन है।
उन्होंने कहा कि इस समय रियाज़ पूरी तरह से हमारे निशाने पर है, लंबी घेराबंदी और यमन की मिसाइल एनर्जी को नाबूद करने पर सऊदी सहयोगी दलों के दावे के बावजूद हमने मिसाइल के क्षेत्र में पहले से अधिक तरक्की हासिल कर लिया है। यमनी सेना की यह सफलता सऊदी आक्रामकता को मुंहतोड़ जवाब है।
उन्होंने कहा कि यमनी मीसाइल से सऊदी अरब को पहुँचने वाले नुकसानात का विवरण हम जल्द ही बयान करेंगे जिस मीसाइल से रियाज़ के अलमज़ाहिमया एअरबेस को निशाना बनाया गया वह 800 किमी. तक मार सकता है और बरकान उससे अधिक खतरनाक है।
बिग्रेडियर अज़ीज़ राशिद ने कहा यमनी सेना ने काफ़ी अधिक मात्रा में नई मीसाइलें तैय्यार कर ली हैं जो वर्तमान में सऊदी सहयोगियों में जुड़ने वाले देशों को आसानी से निशाना बना सकते हैं। हम ऐलान करते हैं जो भी हमारे देश पर हमला करेगा हम उसे मुँहतोड़ जवाब देंगे।