6 फ़रवरी 2017 - 19:55
कनाडा में जनता ने जताई मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता।

नाडा के हैलिफ़ैक्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर तीन सौ स्थानीय लोगों ने हाथों की ज़जीर बनाकर मुसलमानों के साथ एकजुटता जताई है

अबनाः कनाडा के हैलिफ़ैक्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर तीन सौ स्थानीय लोगों ने हाथों की ज़जीर बनाकर मुसलमानों के साथ एकजुटता जताई है।
रिपोर्ट केअनुसार कनाडा के हैलिफ़ैक्स में स्थित मस्जिद के बाहर वहाँ के पादरी के नेतृत्व में तीन सौ स्थानीय लोगों ने हाथों की ज़ंजीर बनाकर मुसलमानों के साथ एकजुटता जताई। गौरतलब है कि यह सारे प्रबंध भी ख़ुद पादरी ने किए थे।
याद रहे कि कुछ दिन पहले कनाडा के शहर क्यूबेक में एक मस्जिद पर आतंकवादी हमले के दौरान 6 लोग शहीद हुए थे जिसके बाद हैलिफ़ैक्स में पादरी के नेतृत्व में तीन सौ लोगों ने मस्जिद के बाहर इकट्ठे होकर हाथों में हाथ पकड़कर ज़जीर बनाकर मुसलमानों के साथ एकजुटता जताई।